दौसा : ईआरसीपी के मामले में भाजपा को घेरगी कांग्रेस

Share:-

ईआरसीपी को लेकर कांग्रेस की रैली कलए महासचिव प्रियंका गांधी रहेगी मौजूद
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी रहेंगे मौजूद

आज दिन भर कांग्रेस के नेताओं ने रैली स्थल पर डाले रखा डेरा

दौसा 19 अक्टूबर;संतोष तिवाड़ीद्धरू कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का दौसा के कांदोली गांव में आरसीपी के समर्थन में एक रैली को संबोधित करेंगी और वह दोपहर करीब 1 बजे दौसा के कांदोली गांव पहुंचेंगी। करीब 2 घंटे तक हुए रैली स्थल पर मौजूद रहेगी। प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए कांग्रेस पूरी तरह तैयारी में जुटी हुई है वही आज दिनभर महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश रैली स्थल पर तैयारी का जायजा लेती हुई नजर आई। इधर कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणाए बांदीकुई विधायक गजराज खटाना और कांग्रेस की सह प्रभारी अमृता धवन भी रैली स्थल पर पहुंची और तैयारी का जायजा लिया।

इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भाजपा ने वादा खिलाफी की हैए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईआरसीपी को लेकर राजस्थान की जनता से वादा किया था लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया और राजस्थान के 13 जिले आज पीने के पानी और सिंचाई की समस्या से परेशान है। ऐसे में अब 13 जिलों की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। ऐसे में कांग्रेस नेताओं के रूख को देखते हुए लग रहा है कि कल होने वाली रैली में प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के अन्य नेता ईआरसीपी के मामले में भाजपा को घेरेंगे इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासराए कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *