गहलोत जी अगर यह असम में होता तो उधर सर तन जुदा और इधर पांच मिनट में हिसाब बराबर बस।

Share:-

. असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने कन्हैयालाल की हत्या पर खुल कर खेला जीबी हिन्दू.मुस्लिम कार्ड

ताला, 20, नवंबर (वसीम अकरम): असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र पाल मीणा के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित किया। आंधी में आयोजित इस सभा में उन्होंने हिन्दू कार्ड खेला। उन्होंने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधे बार किए। उन्हें हिन्दू विरोधी नेता बताते हुए कहा कि कन्हैयालाल की हत्या पर भी मुख्यमंत्री ने राजनीति की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कन्हैयालाल का मर्डर होता है। मर्डर थोड़ा अच्छा शब्द है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसके लिए क्या शब्द लेकर आए सर.तन जुदा करना। सर.तन जुदा करके फेसबुक में देते हैं देखो.देखो मै हिन्दुओं का सर.तन जुदा कर रहा हूं। मै तो हैरान हो गया। यह सर तन जुदा करना क्या है मैने तो कभी सुना नही है यह शब्द। यह कहां से आया। फिर मैने देख कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सर तन जुदा किया जाता है। यह राजस्थान में कैसे संभव हुआ। अशोक गहलोत को पूछा उन्होंने कहा हमने हत्यारे चार घंटे में अरेस्ट कर लिए। गहलोत जी अगर यह असम में होता तो उधर सर तन जुदा और पांच मिनट में हिसाब बराबर बस।

कांग्रेस सरकार ने किसानों और युवाओं के साथ धोखा किया।
हेमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आमजन के साथ छलावा किया है। किसानों का दस दिन में कर्जमाफी की घोषणा भी महज एक सपना बन कर रह गया। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही खीच.तान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश में दौरे कर गारंटी ले रहे हैए लेकिन कोई उनसे पूछे उनकी गारंटी कौन ले रहा है। उन्होंने अस्वस्त किया कि राजस्थान में भाजपा सरकार आने के बाद पेट्रोल व डीजल की कीमतों में भी कमी आएगी। राजस्थान में कांग्रेस सरकार की मिलीभगत से 19 बार पेपर आउट होने से लाखों युवाओं के भविष्य के साथ धोखा हुआ है। भाजपा सरकार में ऐसा नहीं होगा।
सभा के दौरान जमबारामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र पाल मीणा,सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारीए कार्यकर्ता और भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *