भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने केंद्र सरकार के 9 वर्षों के पूर्ण होने पर की पत्रकार वार्ता

Share:-


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 9 वर्षों में किया अभूतपूर्व विकास कार्य – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी
कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन में ईमानदारी से काम होता तो भारत दुनिया का सर्वोच्च राष्ट्र बनता – प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी
सीकर, 14 जून। (मुकेश पारीक) प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर बुधवार को पत्रकार वार्ता की। पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार 9 वर्षों के शासन में समाज के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखते हुए विकास के कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस की सरकार ने केवल नारे दिए, वादे किये थे। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी कहा, वादे किये वह सब पूरे करके दिखाये हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पहले कांग्रेस के शासन में यदि 60 वर्षों में ईमानदारी से विकास का काम होता तो भारत दुनिया का सर्वोच्च राष्ट्र बनता। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 9 वर्षों में ही देश को दुनिया में सर्वोच्च शिखर पर लाने का काम किया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंट्रल हॉल में सदन का नेता चुना गया था जब प्रथम उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यह सरकार गांव, गरीब, पीडि़त, शोषित, वंचित वर्ग के लिए, किसान, युवा, महिला सशक्तिकरण के लिए काम करेगी।
उन्होंने कहा कि इन 9 वर्षों में गरीब कल्याण के साथ सेवा सुशासन के साथ देश की सीमा भी सुरक्षित की है और देश के जवान का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की ताकत पूरी दुनिया में बढ़ी है। दूसरे देशों का विश्वास भारत के प्रति बढ़ा है। कहा दूसरे देश जो नरेंद्र मोदी को विजा नहीं देते थे वह उन्हें बुलाने के लिए लालायित रहते है। भारत का नाम आज विकसीत राष्ट्रों की गिनती में प्रमुखता के साथ आता है। भारत की ताकत पूरी दुनिया में बढ़ी है। रूस व यूक्रेन के युद्ध में भारत के लोगों को सुरक्षित वापस लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
कहा कि कोरोन के समय में देश की जनता को वैक्सीन उपलब्ध करवाकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतने का काम किया। इतना ही नहीं दुनिया के अन्य देशों को वैक्सीन उपलब्ध भी कराई। कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान के विकास में भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। राज्य में पीने के लिए पानी, आवास बनाना, बिजली, गैस कनेक्शन देने शौचालय बनाने, रेलवे के क्षेत्र से लेकर युवाओं को रोजगार देने का काम मोदी सरकार ने किया है।
राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए जोशी ने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो नीति है और ना नेता। कांग्र्रेस की सरकार झूठ के बुनियाद के आधार पर बनी है। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। बिजली के दाम बढ़ा दिए। भाजपा सरकार के समय दस हजार रूपये बिजली के बिल माफ किये थे कांग्र्रेस ने वापस शुरू कर दिये। राजस्थान में डीजल, पेट्रोल, बिजली सबसे महंगी है। यदि कांग्रेस सरकार जनता को राहत ही देना चाहती है तो साढ़े चार वर्षों में जनता से लूटे गये पैसे वापस दे।
जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सुरक्षा, दलित अत्याचार, बच्चों, महिला अत्याचार, पेपर लीक, तुष्टिकरण मामलों में एक नंबर पर आता है। कहा कि शिक्षा में राजस्थान के महापुरूषों का नाम बाहर करके मुगलों के नाम जोड़ दिए है। कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार रिपीट नहीं होगी बल्कि डिलीट होगी।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, लक्ष्मीकांत भारद्वाज व मधु कुमावत, जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक सिंह शेखावत, जिले के प्रभारी दिनेश धाभाई, पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर, बंशीधर बाजिया, रतनलाल जलधारी, गोरधन वर्मा, झाबरसिंह खर्रा, राजुकमारी शर्मा, पूर्व सांसद सुभाष महरिया, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, जिला प्रवक्ता रतनलाल सैनी, मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर, जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा, प्रभुसिंह शेखावत, रमेश जलधारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *