बूंदी जिले मे तीनो सीटो पर कांग्रेस का क्लीन स्वीप

Share:-

हिडोंली से मंत्री अशोक चांदना जीते,
केशोरायपाटन से प्रेमी व बूंदी से हरिमोहन शर्मा बने विधायक

बूंदी। राजस्थान विधानसभा चुनावों मे राज्य मे भले ही भाजपा लीड कर रही हो लेकिन बूंदी जिले मे जनमत कांग्रेस के पक्ष मे रहा।जिले की तीनो सीटो से कांग्रेस के उम्मीदवार चूनाव जीत गये।सबसे अप्रत्याशित जीत हिडोंली से रही।यहां से मंत्री अशोक चांदना ने 45,004 से जीत दर्ज कर अपने क्षेत्र मे खुद वर्चस्व को साबित कर दिया। चांदना को 1,27,354 वोट मिले है जबकि भाजपा के प्रभुलाल सैनी को 82, 350
केशोरायपाटन से कांग्रेस के सीएल प्रेमी ने 17,087 वोटो से जीत दर्ज कर बागी व भाजपा के मंसूबे पर पानी फेर दिया।बूंदी सीट पर पिछली बार बहुत कम अंतर से हारने वाले हरिमोहन शर्मा ने इस बार बदला लेते हुए भाजपा के अशोक डोगरा को 18,814 हजार वोटो से हरा दिया।

हिडोंली मे अशोक की चांदनी खिली

जिले की सबसे हाट सीट रही हिडोंली मे कांग्रेस के अशोक चांदना ने सभी कयासो को धोते हुए जीत दर्ज की है।यहां चांदना का मुकाबला भाजपा के कददावर नेता प्रभु लाल सैनी से था।अशोक चांदना की सुदृढ़ योजना ओर प्रत्येक वोट पर टारगेट ने उनकी जीत को सुनिश्चित कर दिया।हिडोंली सीट को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे लेकिन जीत का अंतर ने विधानसभा क्षेत्र मे एक बार फिर चांदना के वर्चस्व को साबित कर दिया।यहां से चांदना करीब 45004 वोटो से जीते।

बूंदी मे भाजपा पर बागी भारी

बूंदी सीट पर निर्दलीय फैक्टर भाजपा पर भारी पड गया।इसके कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा को जीतने का पुरा अवसर मिला।यहां से बागी रूपेश शर्मा ने 39,381 वोट लेकर भाजपा की राह मे रोडा बन गये।यहां से हरिमोहन शर्मा को 1,00,107 तथा भाजपा के अशोक डोगरा को 81293 वोट मिले।पिछली बार भाजपा यहा से महज 713 वोटो से जीत पाई थी।

केशोरायपाटन मे नही चला भाजपा का जादु

केशोरायपाटन से कांग्रेस के सीएल प्रेमी ने भाजपा को सीधे मुकाबले मे हरा दिया।यहां बागी राकेश बोयत कोई खास करिश्मा नही कर पाए।पिछली बार इस सीट पर भाजपा कांग्रेस के बागी रहे सीएल प्रेमी के चलते चुनाव जीत गयी थी।इस बार समीकरण उल्टे हो गये।इस बार बागी का जादु नही चला ओर कांग्रेस ने भाजपा को सीधी टक्कर देते हुए बडे अंतर से हरा दिया।कांग्रेस के प्रेमी को 101541 वोट मिले जबकि भाजपा की चंद्रकांता मेघवाल को 84,454 वोट मिल पाए।प्रेमी यहाँ से दुसरी बार विधायक बने है।
फोटो।कैप्शन ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *