कांग्रेस से विधानसभा टिकट जिला यूथ अध्यक्ष संजय यादव को

Share:-

बहरोड़ से कांग्रेस ने मंगलवार रात को चौथी लिस्ट जारी कर दी जिसमे 56 कैंडिडेटो का नाम दिया है। वही बहरोड़ से कांग्रेस से जिला यूथ अध्यक्ष संजय यादव को प्रत्यासी बनाया है। संजय यादव अलवर से कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवम कद्दावर नेता भंवर जितेंद्रसिंह का करीबी माने जाते है। चुनावी पोस्टर में भी संजय यादव ने भंवर जितेंद्र का फोटो ही लगवा रखा है। लिस्ट जारी होते ही संजय यादव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और खूब पटाखे छुड़ाए। अब बहरोड़ से काफी इंतजार के बाद कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए है। अब जल्द ही भाजपा भी अपना उम्मीदवार उतार सकती है। जिससे विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *