राजस्थान में छाया नदबई का जलवा -मुख्यमंत्री सहित तीन विधायक भी नदबई से

Share:-

प्रदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अटारी (नदबई) से, तो कठूमर व वैर विधायक भी है नदबई निवासी

नदबई (भरतपुर) विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा विधायक है जगत सिंह

नदबई, 15 दिसंबर : राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कुर्सी पर भजनलाल शर्मा की शपथ लेने के साथ ही प्रदेश में नदबई का नाम रोशन हो गया। तो विधानसभा 2023 के चुनाव में नदबई विधानसभा क्षेत्र के तीन अलग-अलग विधायक होने से विधानसभा में पूरी तरह से नदबई का जलवा होगा। नव नियुक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मूलत: नदबई क्षेत्र के गांव अटारी से है। जबकि, कठूमर विधानसभा विधायक रमेश खींची अखैगढ़ (नदबई), वैर विधानसभा विधायक बहादुर कोली कबई (नदबई) निवासी है। तो दूसरी ओर भाजपा विधायक जगत सिंह नदबई विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर प्रतिनिधित्व कर रहे। नवगठित विधानसभा 2023 में नदबई विधानसभा क्षेत्र के मुख्यमंत्री सहित तीन अन्य विधायक होने से जहां प्रदेश में नदबई क्षेत्र का जलवा दिखाई दे रहा तो क्षेत्र की जनता भी विकास कार्यो को लेकर उम्मीद में नजर आ रही।

1998 में भी रहे नदबई के तीन विधायक

इससे पहले भी नदबई क्षेत्र के तीन विधायक एक साथ विधानसभा में मौजूद रहे। सूत्रों की मानें तो 1998 में नदबई विधानसभा क्षेत्र से जहां नदबई क्षेत्र के गांव नगला कासगंज निवासी यशवंत सिंह रामू विधायक बने। तो कठूमर (अलवर) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रमेश खींची व भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से बैलारा (नदबई) निवासी आर.पी.शर्मा विधायक पद पर निर्वाचित हुए।

1. भजनलाल शर्मा:-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पैतृक गांव मूलत: नदबई क्षेत्र का गांव अटारी है। भजनलाल शर्मा ने पहली बार सांगानेर (जयपुर) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। पहली बार विधायक बनने के बाद ही भजनलाल शर्मा को प्रदेश मुख्यमंत्री की बागडोर संभालनी पड़ी।

2.. जगत सिंह:- नदबई (भरतपुर) विधानसभा क्षेत्र के 2023 में हुए चुनाव में भाजपा पार्टी से जगत सिंह विधायक निर्वाचित हुए। इससे पहले जगत सिंह 2003 में लक्ष्मनगढ़ (अलवर) व 2013 में कांमा से विधायक निर्वाचित हुए। जगत सिंह ने 2018 में रामगढ़ (अलवर) में हुए उप चुनाव को बसपा पार्र्टी से लड़ा, लेकिन, चुनाव में हार गए।

3. रमेश खींची:- कठूमर (अलवर) विधानसभा क्षेत्र से 2023 में निर्वाचित भाजपा विधायक रमेश खींची मूलत: नदबई क्षेत्र के गांव अखैगढ़ निवासी है। इससे पहले रमेश खींची कांग्रेस पार्टी से 1998 व 2003 में भी कठूमर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए।

4. बहादूर सिंह कोली:- वैर (भरतपुर) विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक बहादूर सिंह कोली मूलत: नदबई क्षेत्र के गांव कबई से है। इससे पहले 2008 व 2013 में भी बहाद्वुर सिंह कोली वैर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने। हालंाकि, बहादूर सिंह कोली 2014 में विधायक पद से इस्तीफा देकर भरतपुर सांसद पद का चुनाव लडक़र विजयी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *