भामाशाह व्यास इंटरनेशनल गोल्ड अवार्ड से सम्मानित

Share:-


जोधपुर। नारायण सेवा संस्थान द्वारा नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अवार्ड समारोह 2023 में विख्यात फि़ल्म अभिनेता अनुपम खेर ने जोधपुर के बद्रीकिशन व्यास को गोल्ड अवार्ड देकर सम्मानित किया।
सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाले व्यास को नारायण सेवा संस्थान मेंं दिए गए मानव कल्याण के सहयोग को संस्थान ने गोल्ड अवार्ड प्रदान करके सम्मान दिया। करीब 81 वर्षीय व्यास ने संस्थान के नये बनने वाले अस्पताल के लिए आठ लाख से अधिक का सहयोग किया। साथ ही तीन विकलांग कन्याओं का कन्यादान किया। उनके साथ में पुत्रवधु कमला जोशी, पौत्र विनोद व्यास एवं पौत्रवधु अरुणा व्यास को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *