केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने परबतसर में भाजपा प्रत्याशी मानसिंह किनसरिया के समर्थन में विशाल रैली को किया संबोधित

Share:-


परबतसर,देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने परबतसर में भाजपा प्रत्याशी मानसिंह किनसरिया के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जुबानी हमलावर होते हुए कहा कि सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधान मंत्री और अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव को मुख्य मंत्री के लिए लॉन्च करने की पुरजोर तरीके से तैयारी मे लगे हुए है ये दोनो तो विफल हो गए लेकिन देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा पर चंद्रयान लॉन्च कर दिया।और तो और महिलाओ का मान सम्मान हो इसके लिए उसका नाम शिव शक्ति सपोर्ट रखा गया है। शाह ने मोदी की उपलब्धियां एक-एक करके गिनाई, राम मंदिर बनने से लेकर, चंद्रयान तक सारी उपलब्धियां बताते हुए राज्य की गहलोत सरकार की विफलताएं बताते हुए भाजपा प्रत्याशी मानसिंह किनसरिया को मत देने की अपील की।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी में कैलाश गुर्जर गोरजीकापुरा कांग्रेस प्रत्याशी पंचायत समिति पीह ने अमित शाह की सभा मे परबतसर में मानसिंह के समर्थन में भाजपा ज्वाइन की इससे पुर्व ग्राम बिदियाद मे नुक्कड सभा मे गुर्जर नेता पुर्व सरपंच जयराम गुर्जर ने शाह का साफा और माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी, अशोक कुमार सैनी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य. पूर्व विधायक राकेश मेघवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओडिट,नगर पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, पूर्व चैंयरमैन श्रीभगवान, पूर्व चैंयरमैन एडवोकेट अरुण कुमार माथुर, सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *