अलवर में शराब ठेकेदार को गोली मारी :पुराने ठेकेदार अपनी दादागिरी चलाना चाहते थे, कहासुनी के बाद की फायरिंग

Share:-


अलवर
अलवर के बहतूकला थाना क्षेत्र के भनोखर गांव में शराब ठेका संचालक 40 साल के अवधेश सिंह पुत्र उधम सिंह को 5 जनों ने गोली मार दी। गोली अवधेश की जांघ में लगी। झगड़ा तीन दिन से हो रहा था। गोली मारने वाले 4 आरोपी भनोखर व एक कलवाड़ी गांव का था।

गोली मारने वाले आरोपियों के पास पहले यही शराब का ठेका था। बिना पैसे शराब मांगने को लेकर तीन दिन से झगड़ा था। आखिर में मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे चार-पांच जने ठेके पर आए। झगड़ा होने पर शराब ठेकेदार अवधेश ने शटर बंद कर लिया। इस दौरान आरोपियों ने शटर पर गोली मारी। अंदर खड़े अवधेश की जांघ में गोली लगी।

पुलिस को रिपोर्ट दी कि आरोपियों ने गोली मार कर शराब की दुकान में रखे 7 लाख रुपए व सोने की चेन भी ले गए।

अवधेश जिसे गोली मारी। जांघ में गोली लगी। ठेके पर गोली चलाई।
अवधेश का साला पिंकेश गुर्जर ने बताया कि असलूप, मंगलराम, रमेश व संजय ये पुराने शराब के ठेकेदार हैं। जो रोजाना आकर अवधेश को धमकाने में लगे थे। मंगलवार सुबह 5 जने आए। इनके पास हथियार व लाठियां थी। ठेके पर आने पर हाथापाई हो गई। अवधेश ने खुद को दुकान के अंदर बंद कर लिया। इसके बाद इन आरोपियों ने दो बार फायर किया। पहली गोली शटर पर लगी। दूसरी गोली आरपार हो गई। दुकान के अंदर खड़े अवधेश को गोली लगी।

3 KM दूर से साला आया

ठैके से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर अवधेश का साला था। उसे पता चलते ही मौके पर आए। इस दौरान चार आरोपी भाग गए। लेकिन मंगल सिंह को पकड़ लिया। जिसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। अवधेश के पिता खेती बाड़ी का काम करते हैं।अवधेश के दो बच्चे हैं। झगड़ा इसी बात को लेकर था कि पुराने ठेकेदार अपनी मनमर्जी चलाना चाहते थे। पिछले तीन दिनों से आपस में कहासुनी चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *