अजित पवार प्लेन क्रैश की CBI जांच की मांग:उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार CM फडणवीस से मिलीं

Share:-

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और NCP नेताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर बारामती विमान हादसे की CBI जांच की मांग की। सुनेत्रा के साथ उनके बड़े बेटे पार्थ पवार, NCP नेता सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, हसन मुश्रीफ भी थे।

सुनेत्रा ने CBI जांच की मांग को लेकर CM को एक पत्र सौंपा। तटकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय से बात करने का भरोसा दिया है। इधर, विमान दुर्घटना जांच एजेंसी (AAIB) ने लियरजेट-45 के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से डेटा निकालने के लिए विशेष सहयोग मांगा है।

पुणे जिले के बारामती में 28 जनवरी को NCP नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान क्रैश हुआ था। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री सहित 5 लोगों की मौत हुई थी। सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

2 फरवरी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने आरोप लगाया था कि उनके चाचा की मौत में साजिश हुई है। मामले की एक्सपर्ट एजेंसियां जांच करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *