भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने
जयपुर, 6 अप्रैल : भाजपा का 44वां स्थापना दिवस कमल संकल्प उत्सव के रूप में मनाया गया। प्रदेश कार्यालय सहित कई जगह पार्टी का प्रोग्राम हुआ और ध्वजारोहण कर सभी ने पीएम नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का संबोधन सुना। इस अवसर पर सभी ने कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया और यह उत्साह 2023 तक बनाए रखने का वादा भी किया।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर ध्वजारोहण के बाद पीएम मोदी व नड्डा का संबोधन सुनकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि मैं आप लोगों से सिर्फ इतना आश्वासन चाहता हूं कि जो जोश व उत्साह दिख रहा है वह 2023 व 2024 में भी बरकरार रखना। हम कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्पित हैं। राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पार्टी के दिशा-निर्देश पर चलते हुए हमें चलना है और सफलता अपने आप कदम चूमेगी। यह एक इकलौती ऐसी पार्टी है जहां सभी को सम्मान के साथ अधिकार भी मिलता है। सतीश पूनिया ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास इन पंच लाइन से हम आगे बढ़ रहे हैं। सभी समाज को साथ लेकर चल रहे हैं, विकास के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। हमारी संघर्षशील टीम बेहतर काम कर रही है और सभी की भागीदारी का ख्याल भी रखा जा रहा है। चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा वो पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है, एक भारत, श्रेष्ठ भारत जिसकी आस्था का मूलमंत्र रहा है।
कमल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान
राजा पार्क मंडल में स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यालय में रंगोली बनाई गई और आकर्षक सजावट की गई। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व मंडल कार्यकर्ताओं को कमल का प्रतिक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, सह संयोजक अजय विजयवर्गीय, ब्रह्म कुमारी सैनी, रेखा राठौड़, राजेश शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित
जयपुर, (ब्यूरो): रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौगांवा मंडल में भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की स्थापना दिवस व हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। वहीं मोर्चा प्रदेश महामंत्री हमीद खान ने भाजपा बूथ अध्यक्षों को आई कार्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह, भाजपा जिला मंत्री रमन गुलाटी, नोगावा मंडल अध्यक्ष राजेश राठी, रामगढ़ विधानसभा विस्तारक दीप राम घूमना, एसी मोर्चा वॉलिंटियर कमल सिंह जाटव, मोर्चा