Secretariat rajasthan jaipur

सचिवालय के डीआईपीआर सेक्शन में लगी आग:समय रहते पाया गया आग पर काबू

Share:-

राजस्थान सचिवालय के डीआईपीआर सेक्शन में आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। हालांकि, तत्काल ही एमसीबी को ट्रिप कर दिया गया. राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग से नुकसान की सूचना नहीं है।
A fire broke out in the DIPR section of the Rajasthan Secretariat. According to preliminary information, the fire broke out on Saturday afternoon due to a short circuit. However, the MCB was immediately tripped. It was a matter of relief that the fire was brought under control in time. No damage from the fire has been reported.
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। साथ ही डीआईपीआर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *