ध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर चीता रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की सीमा में पहुंच गया है। चंबल नदी से सटे पालीघाट के अजीतपुरा गांव में गुरुवार सुबह अफ्रीकी चीता केपी-2 नजर आया। चीता अजीतपुरा गांव की सड़कों पर सुबह घूमता रहा। इसके बाद खेतों में चला गया।
पालीघाट रेंजर किशन कुमार सांखला ने बताया कि पालीघाट रेंज के अजीतपुरा गांव में ग्रामीणों ने चीते के देखे जाने की सूचना दी। इस पर पालीघाट और फलौदी रेंज की टीमें मौके पर पहुंचीं और चीते की ट्रैकिंग शुरू की। रणथंभौर की टीम ने इस संबंध में कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों को सूचित किया। कूनो से एक विशेष टीम भी रणथंभौर पहुंच गई।
8 महीने पहले भी कूनो की मादा चीता ‘ज्वाला’ 130 किलोमीटर दूर सवाई माधोपुर जिले के बालेर गांव पहुंच गई थी। यहां एक बाड़े में बकरी का शिकार किया था।

