Vande Bharat Express: यात्रियों के लिए गुड न्यूज, अब इन 2 रूट पर चलेगी वंदे भारत ट्रेन, 2 सितंबर से होगी शुरू

Share:-

वंदेभारत ट्रेन 1 सितंबर से सप्ताह में 6 दिन के स्थान पर सप्ताह में 3 दिन (बुध, शुक्र, रवि) को संचालित होगी। यह गुरू, शनि को उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी के मध्य स्थाई तौर पर रद्द रहेगी।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं पर्यटक स्थलों को जोड़ने के उद्देश्य से उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक नई वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 20981, उदयपुर सिटी-आगरा कैंट त्रि-साप्ताहिक (सोम, गुरू, शनि) वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा 2 सितंबर से उदयपुर सिटी से सुबह 5.45 बजे रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 20982, आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक (सोम, गुरू, शनि) वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा 2 सितंबर से आगरा कैंट से दोपहर 3 बजे रवाना होकर रात 11.45 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। आवाजाही के दौरान यह ट्रेन राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

एक सितंबर से 3 दिन ही आएगी जयपुर
वंदेभारत ट्रेन 1 सितंबर से सप्ताह में 6 दिन के स्थान पर सप्ताह में 3 दिन (बुध, शुक्र, रवि) को संचालित होगी। यह गुरू, शनि को उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी के मध्य स्थाई तौर पर रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *