NEET UG 2023:नीट यूजी के लिए neet.nta.nic.in से एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करें

Share:-

मेडिकल, डेंटल और आयुष ग्रेजुएट इंट्रेंस एग्जाम नीट यूजी 2023 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) 7 मई 2023 को किया जाना है। इस बार की प्रवेश परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 20.87 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इनमें से 11.8 लाख फीमेल कैंडिडेट्स हैं। जबकि 9.02 लाख पुरुष उम्मीदवार हैं। इन कैंडिडेट्स के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। इसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप को परीक्षा पोर्टल, neet.nta.nic.in पर एनटीए द्वारा एक्टिव किए गए 3 लिंक में से किसी एक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इनके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं। उम्मीदवारों को अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करनी होगी।

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

एनटीए ने फिलहाल उम्मीदवारों को अलॉटेड एग्जाम सिटी की जानकारी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की है, ताकि वे अपना ट्रैवल प्लान समय रहते बना सकें। वहीं उम्मीदवारों को किस केंद्र पर परीक्षा देनी है, इसकी जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी। इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।

NEET UG 2023 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक – 1

NEET UG 2023 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक – 2

NEET UG 2023 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक – 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *