chaten agrawal muder accused

Ketan agrawal murder case के आरोपी चेतनके दोस्तों ने क्या किए खुलासे

Share:-

Top murder case in india केतन हत्याकांड के आरोपी चेतन के दोस्तों ने क्या किए खुलासे

दोस्‍त ने बताया कि चेतन कहता था- शादी के बाद राजस्थान शिफ्ट हो जाएगा:पैसे का इंतजाम सिया कर लेगी

पुणे में 18 जून को केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। मूल रूप से जोधपुर के पलासनी गांव का रहने वाला चेतन चौधरी का परिवार पुणे में रहता है।
New revelations are continuously being made about Siya Goyal and her boyfriend Chetan Chaudhary, arrested in the Ketan Aggarwal murder case in Pune on June 18. Chetan Chaudhary family, originally from Palasani village of Jodhpur, lives in Pune.

जोधपुर में रहने वाले चेतन के कुछ दोस्तों ने बताया कि चेतन के पिता की दुकान (किराना) के सामने सिया गोयल के पिता का ऑफिस है। चेतन पुणे में ही पढ़ाई करता था। कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ वह क्रिकेट भी खेलता था। इस दौरान वह (चेतन) सिया के भाई साहिल के संपर्क में आया।
Some friends of Chetan living in Jodhpur told that Siya Goyal’s father’s office is in front of Chetan’s father’s shop (grocery). Chetan used to study in Pune only. Along with studying in college, he also played cricket. During this time he (Chetan) came in contact with Sia’s brother Sahil.

इसके बाद सिया से दोस्ती हुई। दोनों उदयपुर और जोधपुर भी घूमने आए थे। इस दौरान जोधपुर में चेतन के दोस्तों ने उसे सिया के साथ देखा था। चेतन ने अपने दोस्तों को बताया था कि वह और सिया रिलेशनशिप में हैं। जल्द ही शादी करेंगे।
After this he became friends with Siya. Both had also come to visit Udaipur and Jodhpur. During this time, Chetan’s friends saw him with Sia in Jodhpur. Chetan had told his friends that he and Sia were in a relationship. Will get married soon.

चेतन कई बार सिया को मारवाड़ी महिलाओं के पहनावे और राजस्थान के कल्चर से जुड़ी रील्स दिखाता था। उसने (चेतन) दोस्तों को बताया था कि सिया और वह शादी के बाद उदयपुर या जोधपुर में शिफ्ट हो जाएंगे। इसके लिए सिया अपने परिवार से पैसों का इंतजाम कर लेगी।
Chetan often used to show Sia reels related to the attire of Marwari women and the culture of Rajasthan. He (Chetan) had told friends that Sia and he would shift to Udaipur or Jodhpur after marriage. For this, Siya will arrange money from her family.

चेतन ने केतन हत्याकांड से दो-तीन महीने पहले से समाज के लोगों और दोस्तों से मिलना भी बंद कर दिया था। इस मामले में पुणे पुलिस सिया और चेतन के मोबाइल डाटा की रिकवरी कर सर्च हिस्ट्री का पता लगा रही है।
Chetan had also stopped meeting society people and friends two-three months before the Ketan murder case. In this case, Pune Police is recovering the mobile data of Sia and Chetan and finding out the search history.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *