एक्टर विजय राज्यपाल से मिलने रवाना:सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे; VCK-IUML का समर्थन मिला, बहुमत के लिए जरूरी 118 विधायक से 3 ज्यादा हुए
तमिलनाडु में एक्टर विजय के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव में 2-2 सीटें जीतने वाली VCK और IUML ने विजय की TVK पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है।
The way has been cleared for actor Vijay to form the government in Tamil Nadu. VCK and IUML, which won 2-2 seats in the election, have extended their support to Vijay’s TVK party.
इसी के साथ TVK के पास सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों की संख्या न सिर्फ पूरी हुई, बल्कि 3 विधायक ज्यादा हो गए हैं।
With this, TVK has not only completed the number of 118 MLAs required to form the government, but has also increased by 3 MLAs.
विजय राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने के लिए लोकभवन रवाना हो गए हैं। वे राज्यपाल से मिलकर तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
Vijay has left for Lok Bhavan to meet Governor Rajendra Vishwanath Arlekar. They will meet the Governor and stake claim to form the government in Tamil Nadu.
TVK ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीती हैं। इनमें विजय ने दो सीटें जीती हैं। पार्टी को कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों से समर्थन पत्र पहले ही मिल चुका था।

