क्या ईरान ने भारतीय जहाजों को जाने की इजाजत दी:विदेश मंत्रालय बोला- कहना जल्दबाजी होगी

Share:-

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 13वां दिन है। मिडिल-ईस्ट में जारी इस संघर्ष के बीच भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों ने पिछले कुछ दिनों में तीन बार बातचीत की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

उनसे पूछा गया कि क्या ईरान ने भारत जाने वाले जहाजों को अनुमति दी है। इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इस विषय पर ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगा। हाल की बातचीत में समुद्री शिपिंग की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

जायसवाल ने यह भी कहा कि भारत ने ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने बताया कि विदेश सचिव ने 5 मार्च को ईरानी दूतावास में जाकर शोक-पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *