वैश्विक शांति और भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर और प्रचारित करने के संकल्प के साथ शुरू हुई 7 दिवसीय अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

Share:-

राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी समेत सभी पदाधिकारी रहे मौजूद, देशभर से पहुंचे 2 हजार पदाधिकारी

आबूरोड: ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी की अध्यक्षता में आयोजित हो रही है। इसमें सभी जोनल इंचार्ज, सबजोन प्रभारी, सभी प्रभागों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेशनल कोआर्डिनेटर, मधुबन कोआर्डिनेटर्स तथा मुख्य सेवाकेन्द्रों की वरिष्ठ सदस्य भाग ले रहे हैं। बैठक का उदघाटन दादी रतनमोहिनी, अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयेागिनी बीके मोहिनी, बीके जयन्ती, संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी, बीके डॉ निर्मला, बीके संतोष, बीके शशि, महासचिव बीके निर्वैर, मल्टी मीडिया प्रमुख बीके करूणा तथा कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय की उपस्थिति में किया गया।

7 दिन तक चलने वाली इस बैठक में 75 सूत्रीय एजेण्डे के तहत विचार विमर्श होगा तथा देशव्यापी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर चलाए जा रहे अभियानों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयेाजित होगें। बैठक में राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने कहा कि पूरे विश्व में शांति और भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए योजनायें बनायी जायें। साथ ही आपसी भाईचारा बढ़े, भारत विश्व गुरू बने इसके लिए भी आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग का प्रचार प्रसार करने की जरूरत है। बैठक में अमेरिका से आई ब्रह्माकुमारी संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी ने कहा कि भारत की ओर विश्व के देश देख रहे है।

दुनिया भर में तेजी से बढ़ती अनिश्चितता, युद्ध का माहौल के बीच भारत विश्व शांति की भूमिका निभायेगा। इसके लिए हमें राजयोग ध्यान तथा आध्यात्मिक ज्ञान से खुद को सजाने की जरूरत है। अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंति तथा संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने से निश्चित तौर पर पूरे भारत के कोने कोने में एक सकारात्मक संदेश जायेगा। जिन स्थानों पर संस्थान की शाखायें नहीं है वहॉं भी शीघ्र ही शाखायें खोली जायेंगी। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आत्म निर्भर किसान, जल जन अभियान, युवा सशक्तिरण, महिलायें राष्ट्र की ध्वजवाहक, व्यसनमुक्त भारत, मेरा भारत स्वस्थ भारत, राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान, हरीत क्रांति के तहत विशाल प्लांटेशन आदि सहि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 20 जनवरी, 2022 को जिन अभियानों को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया था उनकी सफलता के बारे में विचार विमर्श किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *