चारभुजा मंदिर में 5दिवसीय तुलसी विवाह महोत्सव का शुभारंभ

Share:-

16 शृगांर कर सजाया तुलसामाता को हल्दी रश्म पूरी कर गाये मंगल गीत

बन्नो मारो चारभुजा रो नाथ, बन्नी तो मारी तुलसा लाडली…..भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

शाहपुरा, 23 नवंबर (ब्यूरो): देवउठनी ग्यारस के मौके पर गुरुवार को श्याम सखी-सहेली महिला मंडल की ओर से चारभुजा मंदिर में 5 दिवसीय तुलसी विवाह महोत्सव का शुभारम्भ गणपति स्थापना के साथ शुरू हुआ। आपको बता दें की गुरुवार को छोटी दिवाली होने तथा देवउठनी ग्यारस के महापर्व पर महिला श्रद्धालु रमा राज पाराशर ने तुलसी माताजी का जलाभिषेक कर सुंदर चुनड़ धारण करवाते हुए, काजल, बिंदिया, मेहंदी लगाई। मोतियों की माला व पुष्पहार धारण करवा कर तुलसाजी को सुंदर शृंगार से सुशोभित किया। मंगलगीतों के साथ तुलसीजी को चारभुजा मंदिर लाया गया। जहां कार्तिक मास में पूजा करने वाली सैंकड़ो महिला श्रद्धालुओं ने तुलसामाता की पूजा अर्चना करते हुए विश्व शांति, कुटुंब की खुशाहाली, सुख व स्मृद्धि की कामना की।
हल्दी की रश्म पूरी की
श्याम सखी-सहेली मंडल की सभी महिलाएं पिले वस्त्रों में मंदिर में जमा होती हुई मंदिर में हल्दी की रस्म पूरी की। मंगल गीत गाती हुई तुलसी माता पर बारी बारी से हल्दी लगाई। महिलाओं ने एक दूसरे को शादी की राखियां बांधते हुए एक दूसरे पर हल्दी लगाई। बन्नो मारो चारभुजा रो नाथ, बन्नी तो मारी तुलसा लाड़ली, मेरी प्यारी तुलसा बनेगी दुल्हनिया। जैसे कई भक्ति गीतों व ढोल-नगाड़े की ताल पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया। महिलाओं ने बताया कि मंदिर में पांच दिवस तक तुलसी विवाह के विभिन्न कार्यक्रम होंगे। शुक्रवार को मंदिर परिसर में मेहंदी की रस्म मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *