कोटा : जनता ने राजस्थान में परिवर्तन का मन बना लिया–जेपी नड्डा

Share:-


18अक्टुबर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे कोटा पहुंचे। जेपी नड्डा का एयरपोर्ट से डीसीएम रोड तक राजस्थानी परम्परा के अनुसार जोरदार स्वागत किया गया। लघु औद्येागिक क्षेत्र में जिस होटल में बैठक रखी थी, वहां महिला कार्यकर्ताओं ने फूलों की बरसात कर जेपी नड्डा का स्वागत किया। स्वागत से गदगद होकर जेपी नड्डा ने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। बैठक में झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जेपी नड्डा का साफा पहनाकर स्वागत किया। मंच पर राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह मौजूद थे। जेपी नड्डा ने पहली पारी में कोटा शहर, कोटा देहात तथा बूंदी जिले के पदाधिकारियों के संग बैठक की। उन्होंने कोटा और बूंदी जिले की एक-एक विधानसभा क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी ली। सभी को सुना और आदेश दिया। बूथ प्रबंधन को लेकर पदाधिकारियों से सवाल-जवाब किए।

जेपी नड्डा बैठक की की बड़ी खबर यह रही कि बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे शामिल नहीं हुई थी। राजनीतिक गलियारों में यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है।

जनता ने राजस्थान में बना लिया है परिवर्तन का मन

भाजपा राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कोटा में जो जोश अपने कार्यकर्ताओं में देखा वह बता रहा है कि जनता ने राजस्थान में परिवर्तन का मन बना लिया है। अशोक गहलोत की सरकार को अलविदा कहने का मन बना लिया है। उन्होंने क्राइम के मुद्दे राजस्थान सरकार की आलोचना की। यह भी कहा कि इस बार युवाओं ने मन बना लिया है। किसानों के हाल पर जेपी नड्डा ने कहा कि 19 हजार किसान कर्जदार हैं। वे अपनी जमीन गवां चुकी है। पर कांग्रेस सरकार सिर्फ बातें कर रही है।

हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे – नड्डा

बैठक के बाद जेपी नड्डा ने कहा भाजपा कोटा संभाग में मजबूत है। यहां की जनता भाजपा को फिर से सत्ता में लाना चाहती है। हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। कोटा दौरे से भाजपा में चुनावी जोश बढ़ गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जीत का विश्वास बढ़ गया है।

बैठक पूर्व आपस में उलझे भाजपा नेता

कोटा में जेपी नड्डा की बैठक से पहले ही बुधवार को भाजपा के नेता आपस में उलझ गए। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य, बारां के संगठन प्रभारी हीरेंद्र शर्मा और जिलाध्यक्ष कोटा शहर कृष्ण कुमार सोनी रामबाबू के बीच कहासुनी हो गई। ममला बैठक में प्रवेश को लेकर था। कृष्ण कुमार सोनी रामबाबू ने कहा कि मुझे फालतू बात करने की जरूरत नहीं है। वहीं, हीरेंद्र शर्मा पर आरोप लगा दिया कि वह मीडिया के सामने जबरन हंगामा खड़ा कर रहे हैं।

अग्रिम पंक्ति में दिखे दावेदार
नड्डा की क्लास में अग्रिम पंक्ति में ज्यादातार दावेदार बैठके हुए नजर आए। आगे की पंक्ति में पूर्व कृषि प्रभूलाल सैनी, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, मदन दिलावर, चन्द्रकांता मेघवाल, अशोक डोगरा, प्रदेश मंत्री हीरालाल नागर, पूर्व विधायक भवानीसिंह राजावत आदि बैठे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *