सरकार ने किसानों को दिए जा रहे बोनस पर लगाई रोक : मुख्यमंत्री

Share:-

मुख्यमंत्री ने कम्पनी बाग में जनसभा को किया सम्बोधित
भरतपुर 20 नवम्बर। राजस्थान सरकार ने अनेक लोक कल्याणकारी योजनाऐं संचालित करने के अलावा 7 गांरटियां दी हैं। इनके बावजूद भी सरकार बदलती है तो भाजपा इन सभी कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी। जिसका सर्वाधिक नुकसान रा’य की जनता को होगा। ऐसी स्थिति में सरकार को पुन: सत्ता में लाना होगा। यह बात सीएम अशोक गहलोत ने कम्पनी बाग में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहीं।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि आज देश के सामने गंभीर खतरे हैं। यहां तक केन्द्र सरकार ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है। ईडी, इनकम टैक्स, ‘यूडिसियल, मीडिया पर भी दबाव बना रखा है। जो स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने किसानों के लिये ऐसा कानून बनाया है जिससे उनकी जमीन कुर्क नहीं हो लेकिन केन्द्र सरकार ने किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिये समर्थन मूल्य पर सरकारों द्वारा दिये जा रहे बोनस पर भी रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा अपने हकों की लडाई के लिये किया गया किसान आन्दोलन हिन्दुस्तान के इतिहास में काले अक्षरों से लिखा हुआ है क्योंकि सरकार ने इसे कुचलने का भरकस प्रयास किया। अखिर सरकार को इन काले कानूनों को वापिस लेना पडा। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने 61 नये कृषि कॉलेज खोले हैं और किसानों की समृद्धि के लिये 2 हजार यूनिट बिजली निशुल्क उपलब्ध कराने के साथ ही चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत् 25 लाख रुपये तक के निशुक्ल इलाज की व्यवस्था की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मंहगाई से राहत दिलाने के लिये 10 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया है। वहीं 7 गांरटी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने जो कहा उसे करके दिखाया है। सरकार ने 3 लाख लोगों को नौकरी देने के अलावा ओपीएस कानून लागू कर सरकारी कर्मचारियों को पेंशन योजना पुन: शुरु की है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार पुन: सत्ता में आने के बाद खाद्य सुरक्षा के पात्र परिवारों को 400 रुपए में गैस सिलेण्डर दिया जायेगा। गहलोत ने ईआरसीपी योजना को केन्द्र सरकार द्वारा लागू नहीं करने के सम्बन्ध में कहा कि इस योजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करने के कारण 13 जिलों के किसानों को नुकसान हुआ है लेकिन रा’य सरकार ने अपने संसाधनों से ही इस योजना को शुरु करने का बीडा उठाया है।
जन सभा में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की प्रंशसा करते हुये कहा कि इन योजनाओं से ही कांग्रेस राजस्थान में पुन: सत्ता में आयेगी। उन्होंने कहा कि जो सरकारें लोकतांत्रिक परम्पराओं की अवेहलना करती है। वह पुन: सत्ता में नहीं आती। यही सब कुछ केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के हित में पारित किये गये कानून की प्रशंसा भी की। उन्होंने भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में डॉण् सुभाष गर्ग द्वारा कराये गये विकास कार्यों के सम्बन्ध में कहा कि क्षेत्र में जितने कार्य पिछले 5 वर्षों में हुये हैं उतने भाजपा के 15 वर्षों के शासन में नहीं हो पाये। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे भरतपुर के विकास के लिये राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी डॉण् सुभाष गर्ग को विजयी बनाने के लिये मतदान करें।
सभा में विश्वेन्द्र सिंह पूर्व सांसद पं. रामकिशन, उत्तरप्रदेश के विधायक अनिल कुमार जाटव, विधायक प्रदीप चौधरी गुड्डू, आदित्येराज अन्नू, राजीव सिंह, बघेल समाज के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र बघेल, श्यामसिंह गुर्जर, अशोक फौजदार, बृजेश चाहर, पार्षद राकेश पठानियां, एनएसयूआई के अध्यक्ष वीकेश फौजदार, यूथ कांग्रेस के पुष्पेन्द्र गुर्जर, आरएलडी के जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार, पार्षद सलीम खांन, पूर्व प्रधान निहाल सिंह, पार्षद रामेश्वर सैनी, राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने अपने विचार व्यक्त किये। सभा में नदबई के विधायक जोगेन्द्र अवाना, नगर निगम के मेयर अभिजीत कुमार, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा, सेवादल के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी, शहर अध्यक्ष बृजेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *