विहिप एवं बजरंग दल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका

Share:-

जैसलमेर 27 फरवरी (ब्यूरो): राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल संगठनों पर अवांछनीय टिप्पणीयां करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुवे आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जैसलमेर के कार्यकर्ताओं ने जैसलमेर के स्थानीय हनुमान चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। इस दौरान बड़ी संख्या में दोनो संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे।
असल में गत दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनो हिन्दुवादी संगठनों विश्वहिन्दु परिषद व बजरंग दल पर टिप्पणीयां करते हुवे उन्हें लफंडर, बेईमान व असामाजिक तत्व बताया था। इसको लेकर संगठनों में नाराजगी व आक्रोश व्याप्त हो गया जिसके कारण जैसलमेर शहर के हनुमान चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने विरोध व्यक्त करते हुवे मुख्यमंत्री का पुतला फंूका व मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विहिप के विभाग मंत्री पवन वैष्णव ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सम्पूर्ण प्रदेश के मुखिया है, उनके द्वारा विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जैसे राष्ट्रवादी, सेवाभावी एवं धार्मिक संगठन को लफंडर, बेईमान, अपराधिक एवं असामाजिक तत्व बताने को लेकर प्रदेश भर में तीव्र आक्रोश है जिसके चलते मुख्यमंत्री के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका गया।
इस अवसर पर विहिप के जिलाध्यक्ष श्री अनोपसिंह पिथला ने कहा कि विहिप एवं बजरंग दल राष्ट्र के हित में कार्य करने वाला सेवा भावी संगठन है स प्रदेश के मुखिया तुष्टिकरण के चलते हिंदू विरोध लगे है तथा उसी के चलते विहिप एवं बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी कर ऐसे पवित्र भाव से कार्य करने वाले संगठन का अपमान कर रहे है जिसे विहिप एवं बजरंग दल कभी सहन नहीं करेगा।
विहिप जिला मंत्री रमन सोनी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से विहिप एवं बजरंग दल के समस्त कार्यकर्ताओं से अतिशीघ्र माफी मांगने की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विहिप जिला सहमंत्री संजय दयाल ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के विरुद्ध पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन में उपरोक्त वक्ताओं सहित विहिप के जिला उपाध्यक्ष कंवराज सिंह राठौड़, जिला सेवा प्रमुख चौथ सिंह नोहडिय़ाला, जैसलमेर प्रखंड मंत्री सौरभ भाटी, बजरंग दल जिला सहसंयोजक शंकर गर्ग, बजरंगदल प्रखंड संयोजक रघुवीर सिंह गौड़, अशोक भाई माली, अशोक सुथार, भूपत गिरी, भवानी खींची, हीरालाल साधवानी, एडवोकेट दामोदर सिंह सोलंकी, इंद्रजीत सिंह, गौरव सिंह, हरीश रामावत, बाबूलाल शर्मा, अमृत सुथार, भवानीसिंह भाटी, गजेंद्रसिंह, मगसिंह सुल्ताना, धरा, सुरजाराम,लक्ष्मण सिंह सुल्ताना, जगन्नाथ सिंह, कमल सिंह चौहान, चंदन सिंह पोहड़ा, कैलाश माली सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *