राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंग्रेजी विषय में बड़ा अपडेट जारी किया है। अगर आपकी नाम एलिजिबिलिटी टेस्ट सूची में शामिल है, तो कल से डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरने का मौका है और लास्ट डेट 23 फरवरी है। पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि अंग्रेजी विषय के पदों के लिए GK का पेपर 11 सितंबर 2025 और अंग्रेजी का पेपर 12 सितंबर 2025 को हुआ था। दोनों एग्जाम में पास होने वाले 757 कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ध्यान रहे, ये लिस्ट सिर्फ वेरिफिकेशन के लिए है, फाइनल सिलेक्शन नहीं। अंतिम रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा विभाग के डॉक्यूमेंट चेक के बाद RPSC जारी करेगा।
कैंडिडेट्स, अपना SSO ID यूज करके रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं। ‘My Recruitment – Detailed Form cum Scrutiny – Apply Now’ पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म भरें। फॉर्म सबमिट करने के बाद दो कॉपी प्रिंट करके रखें। तय तारीख, समय और जगह पर ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुंचें। अगर नहीं पहुंचे, तो डिसक्वालिफाई हो सकते हो। विभाग से वेरिफिकेशन के बाद पात्र कैंडिडेट्स की लिस्ट RPSC को भेजी जाएगी, फिर रिजल्ट आएगा और अपॉइंटमेंट लेटर मिलेंगे।

