प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को बना रहे विश्व गुरु, उधर कांग्रेस ने राजस्थान को बना दिया लूट प्रदेश
असम के सीएम ने नदबई में की जनसभा, कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने देश में तुष्टीकरण की राजनीति की। जिसके चलते ७५ साल तक हिन्दुओं को राम मन्दिर का इंतजार करना पड़ा। कांग्रेस को वोट देने का मतबल देश में बाबर-औरंगजेब को विटामिन देना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को विश्व गुरु बनाने की ओर ले जा रहे। लेकिन, कांग्रेस ने राजस्थान को लूट करने का प्रदेश बना दिया। ऐसा कहते हुए असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने नदबई के निजी मैरिज होम में आयोजित जनसभा दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हुए कांग्रेस पार्टी की जमकर आलोचना की। साथ ही राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर किसी कन्हैयालाल का दुबारा सिर तन से जुदा नही होने का आश्वासन दिया।
आसाम मुख्यमंत्री ने करीब २९ मिनिट दिए संबोधन में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। उन्होने कहा कि, कांग्रेस सरकार में जहंा राजस्थान महिला उत्पीडऩ के मामलें में देश में सबसे आगे हो गया। कुर्सी बचाने के लिए विधायकों को जहां लूट करने का अधिकार मिल गया। वही प्रदेश में लगातार १९ बार पेपर लीक होने से युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गया। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व बिजली मंहगी होने से प्रदेश की जनता को लूट जा रहा तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत
देश विश्व गुरु बनने के साथ ही पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया।
इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा हैलीकॉफ्टर से नदबई कृषि मंडी परिसर स्थित हैलीपैड़ पर भाजपा कार्यकर्ता व बाद में निजी मैरिज होम में आयोजित जनसभा दौरान भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जनसभा में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने व भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह, रघुराज सिंह, दीपराज सिंह, उपप्रधान भूपेन्द्र फौजदार, अजय कटारा, डॉं हिमांशु कटारा भी मौजूद रहे।