रमा मेहता जन्मशताब्दी समारोह में मुंशी प्रेमचंद्र की पौत्री सारा राय देंगी मुख्य व्याख्यान

Share:-

लेखन ग्रांट सम्मान एवं पुरस्कार दिए जाएंगे, अंग्रेजी के प्रसिद्ध लेखक विक्रम सेठ भी लेंगे भाग
उदयपुर, 22 सितम्बर (ब्यूरो): प्रसिद्ध समाजविदृ व उपन्यासकार, आजादी पश्चात विदेश सेवा के लिए चयनित प्रारंभिक महिलाओं में से एक रमा मेहता का जन्म शताब्दी समारोह शनिवार 23 सितम्बर को विद्या भवन ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।
रमा मेहता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुंशी प्रेमचंद की सुपौत्री प्रसिद्ध लेखिका व सम्पादक सारा राय शताब्दीस्मृति मुख्य व्याख्यान “भाषा की झीनी चादर” देगी। अंग्रेजी के प्रसिद्ध लेखक विक्रम सेठ समारोह के विशिष्ठ वक्ता होंगे। समारोह में लेखन ग्रांट सम्मान व पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
ट्रस्टी अजय मेहता व नीलिमा खेतान ने बताया कि रमा मेहता मेमोरियल ट्रस्ट प्रतिवर्ष राजस्थान से संबंध रखने वाली हिंदी, राजस्थानी, उर्दू व अंग्रेजी भाषा की सर्वश्रेष्ठ लेखिका को ट्रस्ट द्वारा लेखन ग्रांट दी जाती है। जिसकाउद्देश्य नवोदित लेखिकाओं की पहचान कर उनकी लेखन प्रतिभा व कौशल को परिष्कृत व स्थापित करना है। लेखन ग्रांट योजना के सलाहकार मंडल में प्रख्यात लेखिकाएं इरा पांडे, रख्शंदा जलील और एनी ज़ैदी सम्मिलित हैं। वर्ष 2023 ग्रांट के लिए ट्रस्ट को चारों भाषाओं में कुल 177 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थी। जिनमें से 43 चयनित लेखिकाओं के लिए जुलाई में चार दिवसीय राइटर्स’ रिट्रीट कार्यशाला आयोजित की गई थी है। शनिवार के मुख्य समारोह में हर भाषा की एक एक श्रेष्ठ लेखिका को लेखन ग्रांट सम्मान व पुरष्कार प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *