आबूरोड में भाजपा का नही सहेगा राजस्थान विरोध प्रदर्शन

Share:-

आबूरोड, 25 जुलाई (ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा आबूरोड़ के तत्वावधान में मंगलवार को भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांबरिया की अगुवाई में भाजपा का नही सहेगा राजस्थान विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वक्ताओं का कहना था कि प्रदेश में महिलाओं बहनों पर दुष्कर्म एवं दलितों पर अत्याचार के मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई ही। पूरे कार्यकाल में किसानों के साथ धोखा कर रखा है। अशोक गहलोत की सरकार पर उसके विधायक एवं मंत्री ही आरोप लगा रहे हैं। लाल डायरी का प्रकरण राजस्थान की आमजन के साथ छलावा है इस का जबाब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को देना ही पड़ेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शैलेश प्रजापति, ओबोसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजा बंजारा, जिला मंत्री दुर्गेशराव, भाजपा नगरमंत्री प्रेमसिंह लोधा, युवामोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, एस्टी मोर्चा अध्यक्ष नीलेश राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नासीरखान, ओबोसी मोर्चा भाखर अध्यक्ष कीर्ति टांक, ग्रामीण अध्यक्ष अशोक चौधरी पार्षद इमामुद्दीन मोयल, नगरपालिका प्रकोष्ठ के सह जिला संयोजक चम्पालाल लोधी, शैलेश अवस्थी, मुकेश मोदी, मनीष मोरवाल, अक्षत अवस्थी, धर्मेन्द्र शाक्य, जिगर आचार्य, दिनेश कुमार, गुलाबसिंह, शेखर माथुर, महावीर अग्रवाल एवं मोहन चौधरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *