जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को दोपहर जोधपुर आएंगे। इससे पहले वे फलोदी जिला जाएंगे। वे वहां जिला स्तरीय शहरी व ग्रामीण ओलम्पिक प्रतियोगिता का अवलोकन करेंगे। साथ ही युवा खिलाडिय़ों का उत्साह बढाएंगे।
गौरतलब है कि फलोदी जिला गठन के बाद सीएम अशोक गहलोत के दो बार कार्यक्रम बने है, लेकिन दोनों बार कार्यक्रम निरस्त हो चुके है। अब सीएम गहलोत का रविवार को फलोदी प्रवास का कार्यक्रम बना है। वे रविवार को फलोदी में आयोजित जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक का निरीक्षण करेंगे। सीएम गहलोत सुबह दस बजे जयपुर से प्रस्थान कर साढे ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से फलोदी पहुंचेगे। यहां वे मैजर शैतानसिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ओलम्पिक का अवलोकन करने के बाद दोपहर डेढ बजे फलोदी से जोधपुर के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। दोपहर करीब दो बजे मुख्यमंत्री जोधपुर पहुंचेंगे। वे यहां उम्मेद स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल जिला स्तरीय प्रतियोगिता का अवलोकन करेंगे। उसके बाद शाम सात बजे हाइकोर्ट रोड स्थित जयनारायण व्यास स्मृति भवन टाउन हॉल का लोकार्पण करेंगे।
2023-09-02

