गहलोत ने इंदिरा गांधी के हत्यारों को माफ किया लेकिन मोदी सरकार ने खालिस्तानियों को नहीं करेगी : गोयल
जयपुर, 1 नवंबर (विशेष संवाददाता) : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने कहा कि, जो लोग हम पर आरोप लगाया करते थे कि ये लोग मंदिर तो बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे वह सभी 22 जनवरी को अयोध्या में आमंत्रित हैं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह तुष्टिकरण की नीति पर काम कर रही है, लेकिन 2014 से केंद्र में पीएम मोदी की सरकार आने के बाद हमारा देश तुष्टिकरण को हटाकर संतुष्टीकरण की ओर बढ़ा है।
सीएम अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी के हत्यारों को माफ कर दिया, लेकिन मोदी सरकार खालिस्तानियों को कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस के गृहमंत्री ने जयपुर में भगवा आतंकवाद की थ्योरी दी, भारतीयों और भारतीयता को बदनाम करने का प्रयास किया।
गोयल ने कहा कि बीते पांच सालों में प्रदेश में तुष्टिकरण चर्म पर रहा है। जब किसी स्टेट का मुख्यमंत्री यह बात बोलेगा तो पुलिस का एक्शन क्या होगा जो आप समझ सकते हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रवक्ता रामकुमार वर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता संभालते ही उन्होंने देश के सामने संकल्प लिया था सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता देंगे। राजस्थान में 2018 में जब कांग्रेस सरकार आई तो कुर्सी के झगड़े में जिस तरीके से ये लोग अपनी कुर्सी बचाओ अभियान में लड़ते रहे और राजस्थान की जनता कुशासन, भ्रष्टाचार, जंगल राज और कानून व्यवस्था की बदहाली से त्रस्त रही। उसका परिणाम यह हुआ कि राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हुई जिसका सबसे ज्यादा नुकसान गरीब वंचित वर्ग को उठाना पड़ा।